{"_id":"1f756899c53c117cee9e283ab0880434","slug":"kgbv-derector-talk-to-building-owener-for-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया न मिला तो केजीबीवी में पड़ेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया न मिला तो केजीबीवी में पड़ेगा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय के भवन का किराया न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भवन स्वामी ने 31 जुलाई तक भवन खाली न करने पर ताला लगाने की चेतावनी दी है। मामले में महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक किरन लता ने भवन स्वामी से समय की मांग की है।
बता दें कि हाईवे किनारे कुल्लामल फूलचंद जैन परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित है। भवन स्वामी का कहना है कि बीते एक साल से उसे भवन का किराया नहीं दिया गया है। वे कोर्ट का नोटिस भी दे चुके हैं। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने भवन खाली कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों उन्होंने भवन की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए थे।
इसके बाद महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक किरन लता विद्यालय पहुंची। उन्होंने भवन स्वामी अनुराग जैन से कहा कि अचानक 100 बालिकाओं को लेकर कहां जाएंगी। इस पर भवन स्वामी ने बीते एक साल का हवाला दिया और 31 जुलाई तक भवन खाली करने को कहा है। ऐसा न होने पर इमारत में ताला डालने की चेतावनी दी है। भवनस्वामी के अनुसार उन्होंने जून माह में ही विद्यालय की वार्डन को चेतावनी दे दी थी। वार्डन ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
बात न बनने पर जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि संस्था के लखनऊ कार्यालय से लेकर डीएम मथुरा तक को प्रकरण की जानकारी दी जा चुकी है। जल्द ही समाधान निकल आएगा।