फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kayasthas will shout for reservation from Delhi's Ramlila Maidan

Mathura News: दिल्ली के रामलीला मैदान से कायस्थ आरक्षण के लिए भरेंगे हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kayasthas will shout for reservation from Delhi's Ramlila Maidan
मथुरा। कायस्थ समाज पिछड़े वर्ग के साथ आरक्षण की मांग करता है। इसके लिए वह जल्द ही दिल्ली के रामलीला मैदान से हुंकार भरेगा। शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मांग मनवाकर ही रहेंगे। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बैठक के बाद कही।
विज्ञापन

दो दिवसीय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाय ने कहा कि कायस्थ वर्तमान में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ गए हैं। इसे हासिल करने के लिए वह नए से सिरे से शक्ति हासिल करने के लिए काम किया जाएगा। जब मुस्लिम कायस्थों को पिछड़ी जाति मेें आरक्षण का लाभ मिल रहा है तो हिंदू कायस्थों को इसका लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने धीरे-धीरे करके कायस्थों को किनारे लगा दिया। संगठन के राजनीतिक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि हम विधानसभावार सामाजिक संगठन खड़ा करेंगे। जिसमें कायस्थ, आदिवासी, दलित, ओबीसी,अल्पसंख्यकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज अपनी नहीं सबकी आवाज उठाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed