फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kavi sammelan in haridas mahotsav

...सियासी लोग कभी किसी का भला नहीं करते

Sun, 11 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 11 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in haridas mahotsav
कवियों की महफिल - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शुक्रवार देर रात तक श्रोता सूफी गायन और कवि सम्मेलन का आनंद लेते रहे। आयोजन में सूफी गायिका डा. ममता जोशी ने ताल छेड़ी जो देर रात तक चलती रही। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। 
विज्ञापन


कवियों ने बदलते रस के साथ काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया। सबसे पहले वीर रस के कवि मनवीर मधुर ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए पढ़ा कि ‘जुबां से काम करते हैं, दिल से दुआ नहीं करते हैं, सियासी लोग कभी किसी का भला नहीं करते’। कानपुर से आए प्रमोद तिवारी ने ‘लिख-लिख पढ़-पढ़ झूमे बिना नाम की चिठ्ठी...’ पंक्तियां पढ़ीं। 
विज्ञापन


गाजियाबाद से आईं अंजुम रहबर ने ‘मेरी पसंद और थी और सबकी पसंद और, इतनी जरा सी बात पर घर छोड़ना पड़ा। दिल तोड़ना कठिन था पर दिल तोड़ना पड़ा।’ सुनाकर वाहवाही लूटी। जयपुर से आए संपत सरल ने ‘याद बहुत आते हैं गुड्डे गुड़ियों वाले दिन, दस पैसे में दो चूरन की पुड़ियों वाले दिन’ गीत सुनाया तो लोगों बचपन की याद कर भावुक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में संचालन कर रहे डा. कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं से लोगों की खूब तालियां बटोरीं।  

‘कोई दिवाना कहता है..., इतनी रंग बिरंगी दुनिया दोे आंखों में कैसे आए... गीत सुनकर लोग आनंदित हो गए। इसके बाद लोगों को पसंदीदा शेर भी सुनाए। बीच-बीच में वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष से भी कुमार विश्वास लोगों को गुदगुदाते रहे। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप माथुर, समिति सचिव गोपी गोस्वामी, अभय वशिष्ठ, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, डा. आदित्य वाजपेयी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed