{"_id":"51d958e110005c15519aecf6f150cfac","slug":"kartik-purnima-celebration-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान, पूजन, परिक्रमा कर मनाई पूर्णिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान, पूजन, परिक्रमा कर मनाई पूर्णिमा
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म नगरी में कार्तिक मास पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, ध्यान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। सुबह से ही स्नान के लिए यमुना के घाटों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा पंचकोसीय परिक्रमा के लिए भी लोग उमड़े। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी पूजन को तांता लगा रहा।
यमुना के चीर घाट, बिहार घाट, केशी घाट और शृंगारवट आदि स्थानों पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। यमुना स्नान के बाद लोगों ने यमुना का दुग्धाभिषेक और पूजन किया। सुबह से ही वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा का क्रम शुरू हो गया था।
इस दौरान संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी की जय-जयकार से गुंजायमान रहा। मंदिरों में भी विविध धार्मिक आयोजन हुए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनौती मांगी।
विज्ञापन
सेवाकुुंज स्थित ठाकुर राधादामोदर और श्यामसुंदर मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के रूप में मनाया गया। परिक्रमा का दौर देर शाम तक जारी रहा। शाम को श्रद्धालुओं ने यमुना में दीपदान कर पुण्य कमाया।