फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karnawal victim's family got their rightful land after eight years

UP: दो बेटियों की शादी टूट गई, बरातियों की पिटाई हुई...तब समझा दर्द, पीड़ित परिवार को 8 साल बाद मिली अपनी जमीन

Fri, 28 Feb 2025 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

मथुरा में जिस पीड़ित परिवार की बेटियों की शादी में बवाल मचा। बरातियों की पिटाई की गई। अमर उजाला की पड़ताल के बाद उस परिवार को आठ साल बाद अपनी जमीन मिल गई। 
 

विज्ञापन
Karnawal victim's family got their rightful land after eight years
करनावल में पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर उगाई गई  फसल - फोटो : करनावल में पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर उगाई गई फसल

विस्तार

आठ साल के इंतजार के बाद गांव करनावल में पीड़ित परिवार को अपने हक की जमीन मिल गई। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। दो दिन तक चली पैमाइश के बाद बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर सौरभ कुमार ने पीड़ित की जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। कब्जा की गई भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल भी उन्होंने नष्ट करा दी।
विज्ञापन


गांव करनावल में जिस परिवार की बेटियों के साथ शादी से पहले कार से खींचकर मारपीट की गई थी। इसके बाद उनकी बरात लौट गई। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया था कि पीड़ित परिवार की एक जमीन पर भी आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। 26 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर समाज कल्याण मंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी पर बुधवार से ही टीम जमीन की पैमाइश कर रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसीलदार सौरभ कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल कानूनगो श्यामसुंदर कौशिक, लेखपाल आकाश और मुकेश ने पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 550 की पैमाइश की। पैमाइश में पता चला कि पीड़ित की पट्टे की लगभग 550 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस पर गेहूं की फसल खड़ी थी। तहसीलदार ने जेसीबी चलवाकर फसल को नष्ट कराते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। इससे पीडि़त परिवार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा कब्जा करने पर दर्ज होगा मुकदमा
तहसीलदार सदर सौरभ कुमार ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के बाद पीड़ित परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अगर दोबारा जमीन पर कोई कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed