फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Karav's team wins Kabaddi tournament

Mathura News: कबड्डी में कारव की टीम बनी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Karav's team wins Kabaddi tournament
कबड्डी में कारब की विजेता टीम के साथ मौजूद प्रीतम सिंह, राजपाल भरंगर व आयोजक। 
बलदेव। राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्री बलभद्र इंटर कॉलेज, बलदेव में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्णवीर तोमर व शहीद भगत सिंह संगठन के तत्वावधान में आयोजित हुई । प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद कारव की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला कारव व बाद की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बीच कारव की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। बाद की टीम को उपविजेता रही। समापन पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर जिला पंचायत सदस्य ने विजेता कारव की टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता बाद की टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता आयोजित होनी चाहिए इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में रेफरी व निर्णायक की भूमिका राहुल रावत, राहुल चौधरी, नरेंद्र सिंह, अमित चतुर्वेदी, के के रावत, हरेंद्र सिंह, अजीत तोमर, कपिल, अजय तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर ने निभाई। शहीद भगत सिंह संगठन अध्यक्ष विपिन सिकरवार, धर्मेंद्र तोमर, सुधाकर उपाध्याय, राजकुमार रावत, लक्ष्मण पहलवान संगठन पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन रालोद खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्णवीर तोमर, अध्यक्ष विपिन सिकरवार प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed