फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanthimala businessman did not regain consciousness even after 20 days

Mathura News: कंठीमाला कारोबारी को 20 दिन बाद भी नहीं आया होश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kanthimala businessman did not regain consciousness even after 20 days
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा विलास कॉलोनी में लूट के दौरान बदमाश के हमले में घायल कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल को 20 दिन बाद भी होश नहीं आया है। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार डॉक्टर भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी तबीयत में सुधार होने में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन


बीते 3 नवंबर की रात को कंठीमाला कारोबारी के चालक मोहसिन द्वारा लूट की साजिश रचते हुए साथी फारुख को घर में घुसाया था। फारुख कारोबारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी कृष्ण कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल जाग गईं। पुलिस के अनुसार फारुख ने दोनों पर हमला किया।
विज्ञापन


इसमें कल्पना की मौके पर मौत हो गई। अगले दिन घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उन्हें होश नहीं आया है। इधर, फारुख पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। साजिशकर्ता चालक मोहसिन सलाखों के पीछे है। मुकदमा वादी श्याम सिंघल के अनुसार परिजन उनके होश में आने के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed