फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jwelery park

ज्वैलेरी पार्क की मांग को लेकर एमवीडीएम उपाध्यक्ष से मिले

Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
jwelery park
मथुरा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वैलरी पार्क का मुद्दा उठाया है। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप से मिले। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल हाथी वालों एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी के रुख की वजह से शहर के अंदर उद्योग को चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके कारण मथुरा शहर के लगभग 50 से 60 हजार कारीगरों को अपने व्यापार से पिछड़ना पड़ रहा है। सरकार की ओर से यमुना प्रदूषण, वायु प्रदूषण को लेकर कार्यवाही करने की संभावना है।
विज्ञापन

इसलिए हमने अभी हाल में सांसद हेमामालिनी से भी ज्वैलरी पार्क की मांग की थी। इसमें सरकार से मांग की गई थी मथुरा ज्वैलरी उद्योग को बढ़ाने के लिए ज्वैलरी पार्क और म्यूजियम बनाया जाए। जिससे सभी निर्माता पार्क में अपना प्लांट लगाए। महामंत्री चिराग अग्रवाल एवं मुख्य सलाहकर अमित जैन ने बताया कि ज्वैलरी पार्क की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में विनीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल टोनी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed