Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jodhpur Jhal begins to resound with the chirping of migratory birds

Mathura News: प्रवासी पक्षियों से चहचहाने लगा जोधपुर झाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jhal begins to resound with the chirping of migratory birds
फरह। सर्दियों की शुरुआत के साथ जोधपुर झाल वेटलैंड पर हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे हैं। मध्य एशिया, साइबेरिया, मंगोलिया और उत्तरी चीन जैसे दूरदराज के क्षेत्रों आ रहे पक्षियों की चहचहाट से झाल गूंजने लगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वन विभाग ने इस वेटलैंड को विकसित किया है। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ केपी सिंह ने बताया कि यहां 50 से अधिक प्रवासी प्रजातियों के हजारों पक्षी आते हैं। ये पक्षी सेंट्रल एशियन फ्लाई-वे के माध्यम से आठ हजार किलोमीटर तक की दूरी तय कर मथुरा पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जोधपुर झाल 200 से अधिक स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों की शरण स्थली है। इनमें 15 से अधिक संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं। सर्दियों के प्रवास पर यहां स्थलीय और जलीय दोनों तरह के प्रवासी पक्षी देखे जाते हैं। वहीं जोधपुर झाल पर विभिन्न आवास विकसित किए हैं। इनमें आठ जलीय निकाय, घास युक्त दलदल, घास का मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र और जंगल शामिल हैं। यहां घास की बीस प्रजातियों के साथ जलीय वनस्पति प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रवासी पक्षी आते हैं
हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रोजी पेलिकन, डालमेशन पेलिकन, नार्दन शोवलर, नोर्दन पिनटेल, गार्गेनी, गेडवाल, नाब-बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्टिड डक, पाइड एवोसेट, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, रूडी शेल्डक, कॉमन शेल्डक, कॉमन टील, कॉमन कूट, ग्रे-हेडेड लेपविंग, सेन्डपाइपर, सिट्रिन वेगटेल, यलो वेगटेल के अलावा साइबेरियन स्टोनचौट, ब्लूथ्रोट, रायनेक, श्राइक, शोर्ट-ईयर्ड आउल, वेस्टर्न मार्श हैरियर, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed