फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jodhpur Jhal Alive with the Chirping of Colorful Birds

Mathura News: रंग-बिरंगे पक्षियों से चहका जोधपुर झाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jhal Alive with the Chirping of Colorful Birds
फरह। ब्रज तीर्थ विकास परिषद व वन विभाग द्वारा विकसित जोधपुर झाल वेटलैंड पर रिमझिम फुहारों के बीच रंग-बिरंगे जलीय पक्षियों की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र बन गई है।
विज्ञापन

मानसून के दौरान वाटरकॉक अपनी आकर्षक काली देह, लाल माथे तथा लंबे पैरों के कारण आकर्षित कर रहा है। बीआरडीएस के ईकोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह के अनुसार जलीय पक्षी वाटरकॉक घने सरकंडों, दलदली घास और उथले जल क्षेत्रों में छिपकर रहता है। यह वर्षा ऋतु में सक्रिय दिखाई देता है और कीटों, घोंघों, छोटे जलीय जीवों तथा बीजों पर निर्भर रहता है। इस अवधि में अधिकांश प्रजातियां प्रजनन करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाटरकॉक व फीजेंट-टेल्ड जैकाना केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान भरतपुर व जोधपुर झाल पर प्रजनन के लिए हर साल पहुंचते हैं। जोधपुर झाल पर फीजेंट-टेल्ड जैकाना का प्रजनन प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में 5-6 जोड़े हैं। प्रजनन काल में इस पक्षी की लंबी, आकर्षक पूंछ तथा सुनहरे-सफेद रंग का शरीर इसकी सुंदरता को और बढ़ा देता है। यह पक्षी तैरती हुई जलीय वनस्पतियों पर घोंसला बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पक्षी कर रहे अठखेलियां
वाटरकॉक, पेंटेड स्टॉर्क, फीजेंट-टेल्ड जैकाना, ब्राउन क्रेक, नॉब-बिल्ड डक, लेसर व्हिस्लिंग डक, इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, पर्पल हेरॉन, पर्पल स्वैम्पहेन, ग्रे हेरॉन, सारस क्रेन, वूली-नेक्ड स्टॉर्क, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क, ब्लैक-हेडेड आइबिस तथा यूरेशियन स्पूनबिल आदि।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed