Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jindal defeated the Royals by five wickets.

Mathura News: जिंदल ने रॉयल्स को दी पांच विकेट से शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jindal defeated the Royals by five wickets.
कोसीकलां। विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर चल रहे जिंदल प्रीमियर लीग के 11वें मैच में जिंदल टाइटन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिंदल रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टाइटन के खिलाड़ी भरत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय राठी ने टॉस उछालकर तथा डायरेक्टर नितिन शर्मा, संदीप रघुवंशी, राजेंद्र खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। रॉयल्स के कप्तान निशांत त्यागी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन की टीम ने 11.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। टाइटन के खिलाड़ी भरत ने 20 में 19 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। वाईके त्यागी और जेवी गुप्ता ने कमेंट्री की और स्कोरिंग की जिम्मेदारी आस्था अग्निहोत्री, राजकुमार और भावदीप सिसोदिया ने संभाली, जेडी शंकुआ और डीसी अग्रवाल ने अंपायरिंग की। इस मौके पर मनीष पांडेय, केके शर्मा, रणवीर सिंह, बुधराम चौधरी, प्रदीप कौशिक, एम. सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed