फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jhoolan chalo hindola braj laadalee ko...

Mathura News: झूलन चलो हिंडोला ब्रज लाडली को...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
jhoolan chalo hindola braj laadalee ko...
मथुरा। संगरमरमर की सफेद छतरी से कृपा बरसातीं राधारानी। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। झूलन चलो हिंडोला ब्रज लाडली को...। श्याम सुंदर के संग झूला झूल रहीं राधा प्यारी..। कुछ ऐसा ही भाव राधा रानीजी के मंदिर में रविवार को देखने को मिला, जब हरियाली तीज पर वृषभानु नंदिनी अपने प्यारे नंदलाल के साथ हरे रंग की पोशाक धारणकर स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा बरसा रहीं थीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर लाडली जी मंदिर को विशेष प्रकार के हरे परिधानों से सजाया गया था। वहीं जुगल जोड़ी की इस अद्भुत झांकी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु आतुर नजर आ रहे थे। राधे-राधे के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था। सुबह से ही सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए श्रद्धालुओं ने गहवरवन की परिक्रमा लगाई। सुबह आठ बजे मंदिर के सेवायतों द्वारा राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को गर्भग्रह से बाहर जगमोहन में स्थित प्राचीन स्वर्ण हिंडोले में विराजमान किया गया।
विज्ञापन

वृषभानु नंदिनी की अनोखी झांकी के दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई राधाकृष्ण की इस झलक को अपनी आंखों में कैद करने को बेताब नजर आ रहा था। सेवायतों द्वारा सतरंगी छप्पनभोग लगाया गया। तो वहीं श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य राधारानी को घेवर व शृंगार भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सफेद छतरी से श्रीजी ने बरसाई कृपा
हरियाली तीज की संध्या पर श्रीजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को मंदिर के गर्भगृह से नीचे परिसर में बनी संगरमरमर की सफेद छतरी में लाया गया। फूलों से सजे डोले में विराजमान प्रिया-प्रियतम की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी मच रही थी।

गोस्वामी समाज के युवक डोले को कंधों पर उठाकर राधा रानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं डोले के साथ चल रहे बुजुर्ग गोस्वामियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया जा रहा था। गाजे बाजे के साथ राधारानी की शोभायात्रा सफेद छतरी में पहुंची। राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को सफेद छतरी में विराजमान किया गया। इस अवसर पर गोस्वामी समाज द्वारा राधारानी के समीप सावन के मल्हारों के पदों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed