{"_id":"67b8d22ea16a287f9407a241","slug":"jel-mein-bandiyon-ne-kiya-sangam-ke-jal-se-snaan-mathura-news-c-369-1-mt11002-125516-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा की जेल में पहुंचा संगम का पवित्र जल, बंदियों ने किया स्नान; प्राप्त किया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा की जेल में पहुंचा संगम का पवित्र जल, बंदियों ने किया स्नान; प्राप्त किया लाभ
Sat, 22 Feb 2025 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:19 AM IST
सार
मथुरा जिला जेल में बंदियों को स्नान कराने के लिए प्रयागराज से जल मंगवाया गया। इस कदम से बंदियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस स्नान का उद्देश्य न केवल शारीरिक सफाई, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन को भी बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
मथुरा। जिला कारागार में प्रयागराज से आए संगम के जल से स्नान करते बंदी।
- फोटो : mathura
विस्तार
महाकुंभ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। मथुरा जिला कारागार में बंदी कुंभ स्नान से वंचित न रहें इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जेल प्रशासन ने प्रयागराज से संगम का जल मंगाकर टैंक में डाल दिया है। इसमें बंदियों ने स्नान किया।
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेल मंत्री दारा सिंह के निर्देश पर प्रयागराज से संगम का जल मंगाया गया। सबसे पहले संगम से आए जल की पूजा की गई। इसके बाद जल को बंदियों के स्नान करने वाले टैंक में डाला गया।
टैंक में संगम का जल मिलने के बाद इसमें महिला और पुरुष बंदियों ने अलग-अलग स्नान किया। इस दौरान कारापाल सुशील कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, उपकारापाल करुणेश कुमारी, दुर्गेश प्रताप सिंह, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।