फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya admission process in class 6 started

Mathura News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश प्रकिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya admission process in class 6 started
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा ६ में प्रवेश प्रकिया शुरू
विज्ञापन

-31 जनवरी तक मांगे गए आवेदन, 29 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय, पैगांव में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी है जबकि प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का केवल एक ही चरण है। आवेदन प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य, आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित होना अनिवार्य है। इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी, अभिभावक के हस्ताक्षर, अभ्यर्थी का फोटो, अभिभावक तथा अभ्यर्थी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र स्कैन करने होंगे।
विज्ञापन

आवेदक वर्तमान सत्र 2022 -23 में जिस जिले में प्रवेश चाहता है, उस जिले के किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। जन्म तिथि 01-05-2011 से 30-04-2013 (दोनों तिथियां भी शामिल) होनी चाहिए। कक्षा 3, 4, 5 लगातार एवं पूरे सेशन में पढ़ाई की गई हो। वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। पिछले सेशन में कक्षा पांच करने वाले या वर्तमान कक्षा छह में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन योग्य नहीं हैं। पिछले वर्ष नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने वाले रिपीटर भी आवेदन नहीं कर सकते हैं। कुल चयन में से 75 फीसदी विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से लिए जाएंगे । कुल सीट में से कम से कम 1/3 सीटों पर छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed