{"_id":"573773444f1c1b5c68919d53","slug":"jawahar-bag-issue-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बनाए सात बंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बनाए सात बंकर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक दंगाइयों को खदेड़ती रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रशासन ऐसा कर पा रहा है। इन कैमरों में दो नाइट विजन कैमरे भी हैं तो 180 के कोण पर घूमकर रिकार्डिंग करने वाले हैं। इन कैमरों में कैद हर हरकत एक अधिकारी रोजाना नोट करते हैं। इधर जवाहर बाग को चारों ओर से पुलिस फोर्स ने घेरा हुआ है।
इधर जवाहर बाग पर कार्रवाई के लिए तैयारियां और तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जवाहर बाग के बाहर मेन गेट, तहसील परिसर, जवाहर बाग कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर सात बंकर बनाए गए हैं।
इन बंकरों पर हर वक्त दो-दो जवान हथियार लेकर तैनात रहेंगे। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि जवाहरबाग के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर तीन बैरियर लगाए जा रहे हैं। इन पर हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इधर जवाहर बाग में कब्जा जमाए लोगों ने भी रणनीति में परिवर्तन कर दिया है। अब जवाहर बाग के मुख्य द्वार पर महिलाओं की तैनाती कर दी गई है। शनिवार को 23 महिलाओं को जवाहर बाग के मुख्य गेट पर बैठा दिया गया। इस स्थिति में प्रशासन ने भी महिला पुलिस बुला ली है। हालांकि शाम के वक्त महिलाएं जवाहर बाग के अंदर चली गईं। पुरुष झंडा, डंडा लेकर फिर मुख्य गेट पर आकर बैठ गए।
जवाहर बाग में डीजल पहुंचने की होगी जांच
मथुरा। जवाहर बाग के बाहर पुलिस और पीएसी की तैनाती के बावजूद डीजल के ड्रम अंदर पहुंचने पर डीएम और एसएसपी ने नाराजगी जताई है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जवाहर बाग के कथित सत्याग्रहियों के मददगारों को चिह्नित करने के लिए कहा है। पांच दिन पूर्व बिजली काट दिए जाने के बाद जवाहर बाग में जेनरेटर चलाने के लिए 400 लीटर डीजल एक टेंपो में दो ड्रम रखकर पहुंचाया गया था।
इंटक ने किया प्रदर्शन
मथुरा। जवाहर बाग को खाली कराने में देरी के विरोध में इंटक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। जगदीश कौशिक, अनु शर्मा, गणेशी लाल, सुरेन्द्र शर्मा, विपती राम बघेल, पवन गोला आदि मौजूद रहे।