फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   janmastmi programs at janmsthan today

गावौ गावौ री बधाई, आज आमंगे कन्हाई

Fri, 04 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 04 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
janmastmi programs at janmsthan today
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए ब्रजभूमि सज चुकी है। जगह-जगह उत्सव के आयोजन की तैयारी है। मंदिर और आश्रमों में अद्भुत आनंद का वातावरण है। यहां तक कि घर-घर में जन्मोत्सव का उल्लास है। आज फिर कन्हाई घर-घर में जन्मेंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ब्रज में उमंग और उल्लास का वातावरण है। प्रत्येक ब्रजवासी उत्साहित है। मंदिर और आश्रमों में सजावट हो रही है। बाजार भी सज रहे हैं। ठाकुर जी के जन्म के दर्शन की अभिलाषा लिए असंख्य भक्त भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में डेरा डाल चुके हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर भक्तों के आवागमन से चहल-पहल नजर आ रही है।
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पांच सितंबर को मनाया जा रहा है। इसी दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा। श्रीकष्ण जन्मस्थान परिसर की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर में ठाकुर जी के जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। ठाकुर जी के लिए नई पोशाक खरीदी जा चुकी है। गोपाल जी की प्रतिमा, नया पालना लिया जा रहा है। घरों में भी मंदिर सज रहे हैं। इस खास दिन घर के मंदिर को नया स्वरूप देने में बच्चों ने ताकत लगा दी है। ठाकुर जी के जन्मोत्सव से पहले ही उनके लिए खिलौना आदि खरीदे जा रहे हैं।


ठाकुरजी के लिए 11,000 किग्रा प्रसाद तैयार
मथुरा। जन्माष्टमी पर आनेे वाले श्रद्धालुओं के लिए जन्मस्थान सेवा संस्थान ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खासकर ठाकुर जी के लिए 11,000 किग्रा का प्रसाद तैयार कराया गया है। परिसर और बाहर निकास द्वार के समीप वितरण की व्यवस्था की गई है। इस बार श्रद्धालुओं को विशेष फलहारी प्रसादी लड्डू का वितरण किया जाएगा। प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से रात 2:00 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed