फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami 2024 entire city will be decorated in grand manner on Shri Krishna Janmotsav in Mathura

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य और दिव्य सजेगी कान्हा की नगरी, देखकर रोम-रोम हो उठेगा रोमांचित

Wed, 07 Aug 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर युवाओं के लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। पांच स्थानों पर मुख्य मंच एवं 19 स्थानों पर छोटे-छोटे मंच बनेंगे। मंचों पर ब्रज के साथ देश के कई राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
Janmashtami 2024 entire city will be decorated in grand manner on Shri Krishna Janmotsav in Mathura
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया गया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मथुरा के साथ आसपास के सभी धर्म स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विद्युत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर न ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त तक ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव्भव्य वृहद स्तर पर मनाएगा। इसे भव्य और वृहद स्तर पर मनाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पांच मुख्य मंचन बनाए जाएंगे। इनमें जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, वृंदावन में गीता शोध संस्थान, परासौली स्थित चंद्र सरोवर हैं। यहां सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन, रासलीला एवं नृत्य होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर सहित ब्रज के 23 प्रमुख मंदिरों को विद्युत झालरों एवं फसाड़ लाइटों से सजाया जाएगा। इन मदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। सजने वाले मंदिरों में मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के मंदिर भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

जगह-जगह  इन 19 स्थानों पर छोटे मंच बनेंगे

पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट तीन के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, बीएसए कॉलेज रोड पर बैंक के सामने, नया बस अड्डा, कृष्णपुरी तिराहा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन थाने के पास, जय गुरुदेव मंदिर के पास, धौलीप्याऊ, भांडीर वन, बल्देव में मंदिर के पास, गोकुल में मंदिर पास, महावन चौरासी खंबा मंदिर, नंदगांव रंगीली चौक आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के इन चौराहों पर होगी सजावट

स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट तिराहा, मसानी चौराहा, पोतरा कुंड तिराहा, भरतपुर गेट चौराहा, डेंपियर नगर चौराहा, कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर तिराहा, गोवर्धन चौराहा, विद्यापीट चौराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, कल्याण करोति तिराहा, होलीगेट चौराहा।
 

इन घाटों पर होगी सजावट

वृंदावन के केशीघाट, गोकुल के ठकुरानी घाट, मथुरा के विश्राम घाट पर बिजली की लाइटें लगाकर सजावट की जाएगी। 
 

शहर के 17 स्थलों पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट

पोतरा कुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृ ष्ण जन्मभूमि गेट नं-3, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याण करोति के पास, नए बस स्टैंड पर, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम रोड, धौलीप्याऊ, बीएसए कॉलेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास जलकल कार्यालय, गोवर्धन चौराह पुल के नीचे, टीएफसी वृंदावन, रसखान समाधि स्थल।
 

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मथुरा में प्रमुख रूप से तीन दिन 25 अगस्त से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रमुख मंदिरों, तिराहे-चौराहों, घाटों को सजाया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह मंच और युवाओं के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं। मंचों पर ब्रज एवं देश के कई राज्यो से कलाकार सांस्कृतिक एवं लोक कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed