फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jam on Mathura-Agra highway due to CSB truck stopping while turning

Mathura: मुड़ते समय बंद हो गया बड़ी मशीन लदा सीएसबी ट्रक, मथुरा-आगरा हाईवे जाम; लोग परेशान

Wed, 24 Jan 2024 01:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 01:08 PM IST
सार

फरह थाना क्षेत्र में हाईवे के कट पर मुड़ते समय बड़ी मशीन लदा सीएसबी ट्रक बंद हो गया। इससे मथुरा-आगरा हाईवे पर जाम गया। राहगीर परेशान हैं। 

विज्ञापन
jam on Mathura-Agra highway due to CSB truck stopping while turning
Mathura: मुड़ते समय बंद हो गया बड़ी मशीन लदा सीएसबी ट्रक, मथुरा-आगरा हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की दोपहर हाईवे पर मुड़ते समय बड़ी मशीन लदा सीएसबी ट्रक बंद हो गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मथुरा-आगरा हाईवे जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यवस्था सुधारने में जुटी रही। 
विज्ञापन


मामला फरह थाना क्षेत्र के महुअन टोल का है। यहां एक सीएसबी ट्रक बड़ी मशीन लोड करके ग्वालियर से कानपुर जा रहा था। टोलकट पर चालक ने क्रॉस करने के लिए गाड़ी मोड़ी तो तकनीकी खराब आने से कारण वह बंद हो गई। इससे मथुरा-आगरा हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


दरअसल उसे ग्वालियर के रैपुरा उतरा पर बैक करने के लिए कोई कट नहीं था, इसलिए महुअन टोल के पास कट से निकलने का प्रयास कर रहा था। तकनीकी खराबी आने से ट्रक बीच रोड पर बंद हो गया। थाना प्रभारी और टोल कर्मियों ने एक साइड से गाड़ियां निकलवाना शुरू किया है। इसके बाद जाम की स्थिति कुछ कम हुई। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि वहान धीरे-धीरे निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed