{"_id":"65996de28e9d3571ec0a3546","slug":"invitation-to-visit-shri-ramlala-reached-1-lakh-40-thousand-families-mathura-news-c-369-1-mt11006-6606-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 1 लाख 40 हजार परिवारों तक पहुंचा श्रीरामलला के दर्शन का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 1 लाख 40 हजार परिवारों तक पहुंचा श्रीरामलला के दर्शन का निमंत्रण
विज्ञापन
मथुरा। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मातृ शक्ति घर-घर पूजित अक्षत पहुंचा रही है। लोगों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दे रही है।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महानगर संयोजक विजय बंटा सराफ ने बताया घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया जा रहा है। गली-गली में श्रीराम नाम का जयकारा गूंज रहा है। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा ने बताया है कि जनपद में 1 जनवरी से आज तक लगभग 1.40 लाख परिवारों को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का निमंत्रण दिया गया है। अभियान में कुल 895 टोलियों में 8956 राम भक्त लगे हैं।
संघ दृष्टि से मथुरा महानगर में 300 टोलियों के 5 हजार राम भक्तों ने 40 हजार परिवारों को, वृंदावन जिला में 297 टोलियों के 2081 राम भक्तों ने 55740 परिवारों और कोसी कलां में 298 टोलियों के 1875 राम भक्तों ने 44260 परिवारों में श्रीरामलला के दर्शन का निमंत्रण पहुंचा दिया है। अभियान में महिला समन्वयक कीर्ति शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति विभाग प्रचारिका सविता गंगवार, रश्मि चतुर्वेदी, कविता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मंजरी अग्रवाल, रश्मि शर्मा, सत्यवती, नीतू, सुजाता समेत लगभग 700 माता-बहनें सहभागिता कर रही हैं।