{"_id":"6838af203ec2740e3e04f088","slug":"instructions-on-perfume-bottles-declared-fine-mathura-news-c-369-1-mt11009-130321-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परफ्यूम की बोतलों पर निर्देशों की घोषणाएं महीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परफ्यूम की बोतलों पर निर्देशों की घोषणाएं महीन
विज्ञापन
मथुरा। परफ्यूम की बोतलों पर घोषणाएं पढ़ने में न आने पर बांट माप विभाग ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। महीन लिखावट होने पर अधिकारियों ने कंपनी को नोटिस थमाया है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, कंपनियां अपने उत्पादों पर मानक अनुसार घोषणाओं को लिखवाती हैं। इसमें एक्सपायरी डेट से लेकर बिंदुवार जानकारी दी होती है, लेकिन कुछ कंपनियों ने इन घोषणाओं को महीन अक्षरों में लिखवा दिया है। इसी के खिलाफ बांट माप विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान परफ्यूम आयात कराने वाली कंपनी के उत्पादों पर लिखे निर्देश बहुत महीन अक्षरों मिले।
इतने महीन अक्षर ग्राहक कैसे पढ़ेगा अधिकारियों के इसी सवाल पर कंपनी के पदाधिकारी जवाब नहीं दे पाए। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन यादव ने बताया कि कंपनी ने समन प्रार्थना पत्र दिया था। महीन अक्षरों में लिखावट का कंपनी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद सहायक नियंत्रक द्वारा कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और चेतावनी नोटिस दिया है।