{"_id":"6043cfba8ebc3ec39e72a3ca","slug":"inspecion-kumbh-mathura-news-agr483541590","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन को जलभराव से दिलवाएंगे मुक्ति: अनुनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन को जलभराव से दिलवाएंगे मुक्ति: अनुनय
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम में शामिल गांवों में विकास कार्य कराया जाएगा। शनिवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त अनुनय झा ने चार्ज संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद कुंभ की व्यवस्थाएं भी देखीं।
नगर निगम कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष नवागत नगर आयुक्त ने कहा कि एक बार फिर श्रीकृष्ण की नगरी में उन्हें कार्य करने का मौका मिला है। साल 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा मथुरा में चार जून 2016 से लेकर दो मई 2017 तक एसडीएम महावन और मथुरा के बीडीओ रह चुके हैं। नवागत नगर आयुक्त ने बताया कि देश-विदेश से मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का आगमन रहता है। यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं, इसके लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही मथुरा-वृंदावन की पुरानी चली आ रही जलभराव की समस्या खत्म करने पर पूरे मनोयोग से काम किया जाएगा। नगर निगम में शामिल हुए गांवों में विकास किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कुंभी क्षेत्र की व्यवस्थाएं भी देखीं। नगर आयुक्त के संग सीडीओ नितिन गौड़ (आईएएस) मौजूद रहे। इस मौके एसएनए राजकुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, जेडएसओ एसएस यादव, लेखाधिकारी श्यामपाल यादव, गीता कुमारी, कार्यालय अधीक्षक मदन अग्रवाल, स्टेनो राजकुमारी शर्मा, एक्सईएन एसपी मिश्रा, लिपिक सुनील कौशिक ने बुके भेंटकर स्वागत किया।