{"_id":"6043cfb98ebc3e769b1b6ce9","slug":"inspecion-kumbh-food-news-mathura-news-agr483541792","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुंभ में चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कुंभ में चलाया अभियान
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कुंभ में सजी खाद्य पदार्थों की दुकानों का शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाया। विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की। डीओ डॉ. गौरीशंकर ने कहा कि गुटखा और पान मसाला बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई खाद्य एवं पेय पदार्थ विक्रेता गुटका एवं पान मसाला का विक्रय करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर संबंधित विक्रेता पर 25 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा।
कहा कि तीर्थनगरी वृंदावन में कुंभ में देश-विदेश से आस्था के साथ श्रद्धालु आ रहे हैं। इसलिए शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, एसएस निरंजन, देवराज सिंह, नंदकिशोर, डॉ. शैलेंद्र रावत आदि भी थे।