{"_id":"642dc5983a4978848105dce6","slug":"innocent-burnt-by-milk-dies-in-golden-jubilee-hospital-mathura-news-c-29-1-agr1017-54811-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दूध से जले मासूम की स्वर्ण जयंती अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दूध से जले मासूम की स्वर्ण जयंती अस्पताल में मौत
विज्ञापन
टाउनशिप। दूध से जले मासूम की बुधवार को स्वर्ण जयंती अस्पताल में मौत हो गई। परिजन का आरोप है रात को बच्चे की निडिल निकल गई, वो दर्द से बिलख रहा। पिता ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। सुबह बच्चे की मौत के बाद परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया।गोवर्धन के गांव आन्यौर निवासी सतीश का ढाई वर्षीय बेटा गोविंद गत दिवस दूध से जल गया। परिजन उसे गोवर्धन सीएचसी ले गए। मासूम 75 प्रतिशत जला था, ऐसे में डाक्टरों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पिता उसे लेकर स्वर्ण जयंती अस्पताल आ गए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया।
सतीश का आरोप है कि रात में बेटे की निडिल निकल गई, वह दौड़े-दौड़े नर्स के पास गए जो सो रही थी। गुहार के बाद भी नर्स नहीं आई और बच्चे को पिलाने के लिए दवा लिख दी। सुबह गोविंद की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजन गुस्सा गए और हंगामा कर दिया। जैसे-तैसे मामला शांत हो सका।
अस्पताल का संचालन करने वाली एजेंसी सनमत के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज निकलवा रहे है। अगर स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद