फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Industry Minister visited Dauji Maharaj family

उद्योग मंत्री ने सपरिवार दाऊजी महाराज के दर्शन किए

Fri, 29 Jan 2021 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Industry Minister visited Dauji Maharaj family
मथुरा। यूपी सरकार में उद्योग मंत्री उदयभान सिंह हथकौली में कंबल वितरित करते हुए। - फोटो : MATHURA
बलदेव। प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री उदयभान सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद गांव हथकौली और आसपास के गांवों से आए जरूरतमंदों को कंबल, टोपे एवं जर्सी आदि वितरित किए।
विज्ञापन

प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री उदयभान सिंह ने बृहस्पतिवार को दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान राम प्रताप सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह और डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने मंत्री, उनकी पत्नी श्रीमती शांति देवी व सुपुत्र प्रो. संजीव सिंह को दाऊजी महाराज-रेवती मैया की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद हथकौली में राम प्रताप सिंह के निवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, जॉनी भाटिया, भरत शर्मा, अंशु बजाज, मुकुल वार्ष्णेय, राधाकांत शर्मा, मनीष वर्मा आदि ने कंबल, जर्सी आदि वितरित किए। मथुरा के अजयकांत गर्ग ने गर्म वस्त्र वितरित कराए। ग्रामीणों ने पटुका पहनाकर नवीन चौधरी और क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मंत्री उदयभान सिंह को गर्म शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ब्रज के प्रमुख भागवताचार्य रमाकांत गोस्वामी ने भी लुघ उद्योग मंत्री को अभिनंदन किया गया। केदार सिंह प्रधान, श्यामवीर सिंह पूर्व प्रधान ने भी मंत्री का स्वागत किया। अध्यक्षता घमंडी सिंह भगत और संचालन योगेंद्र सिंह प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed