{"_id":"6a568655644bd7664e0fd3f7","slug":"industries-makhan-mishri-peda-chhappan-bhog-transform-mathura-news-c-369-1-mt11018-149371-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माखन-मिश्री, पेड़ा और छप्पन भोग उद्योग से बदलेगी ब्रज की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माखन-मिश्री, पेड़ा और छप्पन भोग उद्योग से बदलेगी ब्रज की सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कान्हा की नगरी के पारंपरिक स्वाद और हुनर को अब ग्लोबल पहचान मिलने जा रही है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रसिद्ध माखन-मिश्री, पेड़ा, रबड़ी और छप्पन-भोग उद्योग का नया सेटअप लगाने के लिए सरकार से लाखों रुपये की वित्तीय मदद और छूट दी जाएगी।
ब्रज का सुप्रसिद्ध माखन-मिश्री, पेड़ा, रबड़ी और छप्पन-भोग भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनी खास पहचान रखते हैं। राज्य सरकार ने अब इसे उद्योग के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है। इस नई योजना के तहत उद्यमियों को आधुनिक मशीनरी, कोल्ड चेन, मिनी कोल्ड रूम, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता सुधार और अन्य तकनीकी उन्नयन से जुड़े कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए उद्यमी एमएसएमई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी आवेदन विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, इंडस्ट्रियल एरिया, महोली रोड, मथुरा में संपर्क कर सकते हैं।
सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा छूट का लाभ
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के आवेदकों को संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर कुल लागत का 25 प्रतिशत, 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की परियोजना पर कुल लागत का 20 प्रतिशत और 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।