फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   incrochment, mansoon, nagar nigam, vrindavan

मानसून को आते देख टूटी नगर निगम की नींद

Thu, 02 Jul 2020 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
incrochment, mansoon, nagar nigam, vrindavan
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में अवैध निर्माण को तोड़ता जेसीबी - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। मानसून आने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन बाद यहां बारिश हो सकती है। ऐसे समय में नगर निगम के अधिकारियों को जलभराव की समस्या की याद आई है। आनन-फानन में औपचारिकताएं निभाने के लिए नालों की सफाई और उन पर अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरूआत कर दी गई है। बृहस्पतिवार को परिक्रमा मार्ग में नालों से अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन

वृंदावन पिछले कई सालों से बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझता है। इसका सामना यहां आने वाले श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को भी करना होता है। इसका कारण नालों की नियमित और व्यवस्थित सफाई और अतिक्रमण का न हटाया जाना है। अब जबकि बारिश की घंटी बज चुकी है तो नगर निगम के अधिकारी अपने इस दायित्व की इतिश्री करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वृंदावन का पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित है। अनेक स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया है। छटीकरा से वृंदावन जाने वाला मार्ग के अधिकांश स्थानों पर नालों को कब्जा लिया गया है। सौ फुटा से लेकर इस्कॉन तक तथा यहां से विद्यापीठ तक नालों का बुरा हाल है। इसके अलावा सीएफसी चौराहा, किशोर पुरा, आंबेडकर पार्क के पास, गोरानगर कॉलोनी आदि स्थानों पर नालों पर कब्जे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त रवींद्र मांदेड के नेतृत्व में परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाए। निकुंजवन के समीप निर्मित मैत्री घर के पास, पुराने कालेबाबू अस्पताल से होकर यमुना खादर की ओर जाने वाले नाले पर बने स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed