फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incredible image, heavy, pleasing to sages, Janak's beloved, tender..

Mathura News: अतुलित छवि भारी मुनि-मनहारी जनक दुलारी सुकुमारी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Incredible image, heavy, pleasing to sages, Janak's beloved, tender..
कोसीकलां में बधाई गायन करती महिलाएं।
कोसीकलां। भगवान श्रीराम के साथ-साथ माता जनक नंदिनी भी शिरोधार्य हैं। जानकी नवमी की पूर्व संध्या पर सीताराम मंदिर में मां सीता के जन्मोत्सव पर विविध अनुष्ठान आयोजित हुए। 56 भोग अर्पित किए तो बधाई गान की गूंज रही। दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजने लगे। भई प्रगट कुमारी, भूमि-विदारी, जनहित कारी भयहारी। अतुलित छवि भारी मुनि-मनहारी जनक दुलारी सुकुमारी... की स्तुति से मंदिर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


राजमार्ग के किनारे स्थित सीताराम मंदिर में माता जानकी जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न आयोजन किए गए। महिलाओं ने नृत्य किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जानकी यानी सीता नवमी के जन्म माता सीता धरती पर प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। सीताजी राजा जनक की पुत्री थीं इसलिए उनका एक नाम जानकी भी है सीता नवमी को जानकी जयंती के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन


मंदिर में सुबह अभिषेक कर बधाई गायन का आयोजन किया गया। दोपहर में प्रसाद वितरित हुआ। माता जानकी को व्यंजनों का भोग लगाया गया। दोपहर में 12:00 बजे जन्म आरती की गई। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, विजय शर्मा, अखिल जैन, विकास जैन, अजय गोयंका, गोपाल शर्मा, होती चौधरी, उधम सिंह फौजदार, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed