फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   income and expenditure of Banke Bihari temple will be daily accounting

बांकेबिहारी मंदिर: हाईपावर्ड कमेटी का निर्णय..आय-व्यय का देना होगा हिसाब, दर्शन व्यवस्था में हाेंगे ये बदलाव

Wed, 29 Oct 2025 09:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 09:31 PM IST
सार

मंदिर की दैनिक आय और व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा नियमित रूप से रखा जाएगा। माह में उसका हिसाब किताब का कमेटी ऑडिट भी करेगी। 

विज्ञापन
income and expenditure of Banke Bihari temple will be daily accounting
मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की सप्तम बैठक बुधवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष ने वर्तमान प्रबंधन को आदेश दिए हैं कि वह अब रोजाना के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखेंगे और पूरी रिपोर्ट कमेटी को देंगे। मंदिर की आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता लायी जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर विश्वपटल पर चमक रहा है, यहां उनकी कमेटी अब अव्यवस्थाएं हावी नहीं होने देगी।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। अध्यक्ष अशोक कुमार ने निर्देश दिए कि अब से मंदिर की दैनिक आय और व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा नियमित रूप से रखा जाएगा। माह में उसका हिसाब किताब का कमेटी ऑडिट भी करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा जारी सभी आदेशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर से श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर दर्शन की सुविधा दी जाएगी। कमेटी के सदस्यों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के बैंकों में जमा करोड़ों रुपये की धनराशि की समीक्षा की गई। शीघ्र ही बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंदिर परिसर में रेलिंग लगाने, तहखाना खोलने, मंदिर की संरचनात्मक दृढ़ता, 357 वर्ग गज के अर्द्धनिर्मित स्थल में अनियमितताओं की जांच, गोलक खोलने की प्रक्रिया, हलवाई चयन, व्यय भुगतान की प्रणाली, वास्तुकार की नियुक्ति तथा श्री बांकेबिहारी मंदिर लाइव स्ट्रीमिंग से संबंधित कार्यों के आवेदनों के बारे में जानकारी की गई। अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर की प्रत्येक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालु बिना असुविधा ठाकुरजी के दर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर प्रशासन का हर निर्णय श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सदस्य सचिव/जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, सदस्य न्यायिक अधिकारी मुकेश मिश्रा, विकास कुमार, शिप्रा दुबे, सेवायतों में शैलेन्द्र गोस्वामी, श्रीवर्धन गोस्वामी, दिनेश कुमार गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-UP: मूर्ति कारोबारी के सात लाख रुपये लेकर भागा चालक...होटल में साथ रुका, फिर कमरे में बंदकर हो गया गायब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed