फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the ancient Keshavdev temple, Thakurji was anointed with 251 kg of Panchamrit

Mathura News: प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का 251 किलो पंचामृत से किया अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
In the ancient Keshavdev temple, Thakurji was anointed with 251 kg of Panchamrit
मथुरा। प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी को पंचामृत से अभिषेक करते आचार्य।  - फोटो : mathura
मथुरा। प्राचीन ठाकुर श्रीकेशवदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। मंदिर में शाम को श्रीकृष्ण सामूहिक संगठन मंडल द्वारा भजन, बधाई और गायन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे ही शंखध्वनि के बीच रजत सिंहासन पर विराजमान ठाकुरजी को 251 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। सेवायतों बिहारी लाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी, गिर्राज शरण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, वृंदावन दास गोस्वामी ने दूध, दही, शहद, केसर घृत आदि विशेष सामग्रियों से ठाकुरजी का अभिषेक किया।
विज्ञापन

श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा हरिनाम कीर्तन किया। रात 11:30 बजे अभिषेक के दर्शन बंद होने के बाद 12:00 बजे जन्म के दर्शन के बाद ठाकुरजी को अहमदाबाद से आई रत्न जड़ित पोशाक एवं मुकुट, सोना-चांदी आदि से निर्मित आभूषणों को धारण कराया गया। दर्शन खोलते ही मंदिर परिसर श्रीकृष्ण की जय जयकार से गूंज उठा। रात्रि 1 बजे पट बंद होने के पश्चात सभी भक्तों को पंचामृत पंजीरी प्रसाद का वितरण किया गया। दिलीप पांडे, राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, दीपक शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, मुकुममानी शर्मा, बृजनंदन शर्मा, मनमोहन सर्राफ, नारायण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed