{"_id":"67c5ef6b9452fde42203ae62","slug":"in-nauhjheel-women-are-oiling-sticks-mathura-news-c-29-1-agr1017-363697-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: नौहझील में लट्ठमार होली कब है? हुरियारिनों ने शुरू की तैयारी; लाठियों को पिला रहीं तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: नौहझील में लट्ठमार होली कब है? हुरियारिनों ने शुरू की तैयारी; लाठियों को पिला रहीं तेल
Tue, 04 Mar 2025 02:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:18 PM IST
सार
मथुरा के नौहझील में होली का खुमार चढ़ने लगा है। हुरियारिनें जहां, लाठियों को तेल पिला रही हैं, वहीं हुरियारे भी अपनी ढालों को तेल पिलाकर सजाने लगे हैं।
विज्ञापन
लाठियों के साथ महिलाएं
विस्तार
मथुरा के नौहझील कस्बे में लठामार होली का आयोजन 5 मार्च को होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। वहीं लठामार खोली खेलने के लिए हुरियारिनें लाठियों को तेल पिला रहीं हैं।
हुरियारे भी लाठियों के वार से बचने के लिए ढालों को सुसज्जित करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही हुरियारिनें लड्डू व मेवा का सेवन कर रहीं। लहंगा व चुन्नी भी तैयार कर रहीं हैं। दूसरी ओर हुरियारे दूध व घी का सेवन कर रहे। लहंगा चुन्नी तैयार करने में लगी हुई हैं।
हुरियारिन बबीता कहती हैं कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी ससुराल में लठामार होली खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। किरण ने कहा कि वह अबकी तीसरी बार होली खेलेंगी। अनुप्रिया ने बताया कि शादी से पूर्व उन्होंने लठामार होली को पहली बार टीवी पर देखी थी।
विज्ञापन
कुछ वर्ष से राधारानी की कृपा से इसे खेलने का सौभाग्य मिला है। रेखा ने बताया कि लठामार होली के बारे शादी से पहले सहेलियों के साथ करती थी। आज राधरानी की कृपा से उसी होली को खेलने का अवसर मिल रहा है।