फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In a police encounter, a miscreant was shot in the leg, arrested

पुलिस मुठभेड़: मथुरा में फायरिंग से दहशत, बदमाश के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 12:47 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाश से 315 बोर, कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बिना नंबर की बाइक तथा लूट के रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
In a police encounter, a miscreant was shot in the leg, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के टैंटीगांव सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मांट ब्रांच गंग नहर पर गांव ब्योंही के समीप पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस-मोबाइल फोन व एक बाइक व रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन

साथी भाग निकला 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि सुरीर पुलिस, मांट व एसओजी की संयुक्त टीम रविवार की रात मांट ब्रांच गंग नहर पर थी। गांव ब्योंही की तरफ बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। बदमाश ने अपना नाम मोहित शर्मा निवासी असनेहता जहांगीराबाद थाना लोधा अलीगढ़ बताया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक मुकदमे

घायल बदमाश ने पूछताछ में 30 अप्रैल को थाना मांट एवं 6 मई को थाना जमुना पार क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी हैं। जिस पर थाना इगलास, अलीगढ़, लोधा आदि स्थानों पर लूट, गैंगस्टर आदि के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। अरुण कुमार निवासी हिंदय की नगरिया थाना गौड़ा अलीगढ़ की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश से 315 बोर, कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक बिना नंबर की बाइक तथा लूट के रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed