फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Important decision can come on revision case in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah case in Mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामलाः रिवीजन वाद पर सुनवाई आज, आ सकता है अहम फैसला, भौगोलिक सर्वे कराने की है मांग

Wed, 15 Mar 2023 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 03:09 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुनवाई के बाद परिसर के भौगोलिक सर्वे पर निचली अदालत सुनवाई करेगी या नहीं, इस पर फैसला आ सकता है। इससे पहले एक बार कोर्ट इसको मना कर चुकी है।  

विज्ञापन
Important decision can come on revision case in Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah case in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। आज सुनवाई के बाद यह तय हो सकता है कि परिसर के भौगोलिक सर्वे पर निचली अदालत सुनवाई करेगी या नहीं। इससे पहले एक बार कोर्ट इस पर मना कर चुकी है। इस पर वादी ने रिवीजन दायर किया है। 

विज्ञापन


ईदगाह मामले की सुनवाई बुधवार को एडीजे-6 कोर्ट में होनी है। यदि कोर्ट इस मामले को सुनवाई योग्य मानता है, तो सर्वे पर आगे सुनवाई होगी। इसके बाद निचली अदालत तय करेगी कि सर्वे होगा या नहीं। ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने ईदगाह का सर्वे कराए जाने को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। 

विज्ञापन

निचली अदालत ने कर दिया था खारिज 

हालांकि निचली अदालत ने यह वाद खारिज कर दिया था। इसके बाद वादी ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन वाद दाखिल किया। जिला जज की अदालत ने इस केस को सुनने के लिए एडीजे-6 की कोर्ट में भेज दिया था। अब एडीजे-6 की कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद इस मामले में कोई अहम फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यास के अध्यक्ष ने दाखिल की याचिका

न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा कि कुछ लोग गुपचुप तरीके से ईदगाह परिसर का विस्तार कर रहे हैं। साथ ही पुराने साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकारी अमीन की मदद से परिसर का भौगोलिक सर्वे कराए जाने की मांग की। ताकि सबूतों को सुरक्षित रखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed