{"_id":"158ccab1a1221c5f7e6d3f7f13151ffc","slug":"illigle-construction-demolish-in-chhatikra-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छटीकरा रोड पर अवैध निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छटीकरा रोड पर अवैध निर्माण किए ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को छटीकरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों ने कई कालोनियों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया। कुछ लोगों ने विप्रा की इस कार्रवाई पर प्रश्न चिह्न लगाया है।
विकास प्राधिकरण के सचिव एसबी सिंह के निर्देशन में अभियान की शुरुआत दीना अग्रवाल की कालोनी से की गई। अधिकारियों ने खसरा संख्या 211, 212 और 213 में दो एकड़ में बनी कालोनी की सड़क को जेसीबी से खोदवा दिया। इसके बाद वहां हो रही प्लाट की बाऊंड्री को ढहाया गया। इसे लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा और विप्रा सचिव एसबी सिंह के बीच कहासुनी भी हुई।
एक भूखंड को पुष्पा शर्मा ने अपना बताते हुए बाऊंड्री ढहाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस भूखंड को विप्रा के अधिकारियों ने ढहाया है उसका नक्शा वह पहले ही पास करा चुकी हैं। वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद विप्रा के अधिकारियों ने वृंदावन माइनर के समीप खसरा संख्या 189, 190, 191 के लगभग दो एकड़ में बन रही राजीव गुप्ता की कालोनी को भी अवैध बताते हुए कई भूखंडों को जेसीबी से ढहा दिया।
जैंत क्षेत्र में भी विप्रा ने महेश पाठक और अतुल कुमार की कालोनी पर कार्रवाई की। विप्रा सचिव का कहना है कि कालोनाइजर धारा 143 कराकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि 143 की कार्रवाई के साथ-साथ कालोनाइजर को विप्रा से मानचित्र भी पास कराना जरूरी होता है।
इस अवसर पर एई अमित कादियान, जेई उपेंद्र गौड़, मनोज शर्मा, अजय गर्ग, सुनील गुप्ता, मनोज तिवारी मौजूद रहे।