फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal possession

यूपी की जमीन पर राजस्थान पुलिस ने बनाई चौकी

Sun, 03 May 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession
सौंख/मथुरा। अभी तक पुलिस को आपने जमीन से अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटवाने के मामले सुने होंगे, लेकिन राजस्थान पुलिस ने मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पहले अस्थायी चौकी स्थापित की और बाद में पक्का निर्माण करा दिया। सौंख देहात ग्राम पंचायत की जमीन पर बनी राजस्थान पुलिस की चौकी परिसर को लेकर जांच शुरू हो गई है। रविवार को जायजा लेने एसपी ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

मथुरा जिला प्रशासन व यूपी शासन को इसकी जानकारी काफी समय से है। कई बार स्थानीय अधिकारियों की टीम अवैध तरीके से कराए निर्माण को हटाने की चेतावनी भी दे चुकी है, लेकिन उसके बाद भी भरतपुर के उद्योग नगर थाने की यह अवैध चौकी बदस्तूर जारी है। इस चौकी परिसर को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारी जांच करने आए, लेकिन अभी तक शासन और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचंद ने राजस्थान सीमा का दौरा किया और सीमा से सटे दोनों मार्गों का निरीक्षण कर भरतपुर जिले की गुनसारा चौकी परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे राजस्थान पुलिस ने यूपी की सीमा में बना ली चौकी
गुनसारा पुलिस चौकी वर्ष 2002 में अस्थायी रूप से स्थापित हुई थी। चौकी बनने के बाद राजस्थान पुलिस धीरे-धीरे करीब 500 मीटर यूपी की सीमा में तिराहे पर पहुंच गई। यहां पहले टेंट लगाया, फिर रसोई बना ली। लोगों की शिकायत होने पर चौकी बनने का कार्य रोक दिया। फिर वर्ष 2006 में धीरे-धीरे कमरे बना लिए और सड़क की तरफ बैरीकेट लगा दिए। इधर, कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भूमि ग्राम पंचायत सौंख देहात की वृक्षारोपण की जमीन है। प्रधान गुरुचरण का कहना है कि भरतपुर जिले की गुनसारा पुलिस चौकी की शिकायत यूपी के मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी, शासन से चौकी हटाने का आदेश आया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी की जांच चल रही है। यह परिसर यूपी की सीमा के अंतर्गत है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपकर शासन को अवगत कराया जाएगा।
- श्रीचंद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed