फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   illegal construction in yamuna side

एक दशक में कालोनियों से पट गया यमुना का खादर

Sun, 10 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
illegal construction in yamuna side
अवैध निर्माण
प्रशासनिक स्तर पर हो रही लापरवाही के चलते एक दशक में यमुना के खादर और तटीय क्षेत्रों में दर्जनों कालोनियों का निर्माण हो गया है। इनमें सैकड़ों मकान, मठ, मंदिर, आश्रम और गेस्टहाउस बन गए हैं।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र के समीप जमीन के अभाव में कालोनाइजर यमुना के तटीय क्षेत्रों में अवैध कालोनियों का निर्माण कर प्लाट और मकान बेच रहे हैं। स्थिति यह है कि जहां भी नजर डालो वृंदावन खादर अवैध निर्माण से पटा दिख रहा है।
विज्ञापन


बीते कई वर्षों से यमुना वृंदावन के घाटों को छोड़ एक किलोमीटर दूर चली गई। इससे पश्चिम तट क्षेत्र में यमुना की खादर बन गईं। इनमें कालोनाइजर नदी से 200 से 500 मीटर की दूरी पर कालोनियां और प्लाट बेच रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से आश्रम और मकान बनाने वाले बेखौफ होकर निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्हांकन तक सीमित रही प्रशासनिक कार्रवाई
वृंदावन। एनजीटी में याचिका दायर करने वाले मधुमंगल शुक्ला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर और धार्मिक महत्व से जुड़े होने के कारण हर किसी का सपना वृंदावन में घर बनाने का होता है। भूमाफिया इसका लाभ उठा रहे हैं। यह लोग यमुना खादर की जमीनों पर प्लाट बेच रहे हैं।


उन्होंने बताया कि वह कई बार जिले से लेकर प्रदेश शासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। प्रशासनिक कार्रवाई मात्र चिन्हांकन तक ही सीमित रही है। यमुना तट के वाराहघाट, कालीदह, युगलघाट, बिहारघाट, चीरघाट, जगन्नाथ घाट, पानीघाट के साथ-साथ राजपुर खादर और पानीगांव खादर में अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed