फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If Waqf Board exists, then Sanatan Board will also exist: Devkinandan Maharaj

UP: मथुरा में संतों की हुई महापंचायत, वक्फ बोर्ड तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा...देवकीनंदन महाराज ने की ये अपील

Mon, 04 Nov 2024 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

वृंदावन में रविवार को संतों व कथावाचकों की महापंचायत हुई। इस महापंचायत में 16 नवंबर को दिल्ली में बुलाई जा रही सनातन संत संसद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। 
 

विज्ञापन
If Waqf Board exists, then Sanatan Board will also exist: Devkinandan Maharaj
देवकीनंदन महाराज - फोटो : संवाद

विस्तार

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की ओर 16 नवंबर को दिल्ली में बुलाई जा रही तृतीय ‘सनातन संत संसद’ में सनातन बोर्ड गठन सहित कई मांगों को उठाया जाएगा। इसके लिए वृंदावन में रविवार को संतों व कथावाचकों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर वक्फ बोर्ड के सापेक्ष सनातन बोर्ड गठित करने आवश्यकता बताई। सभा में संत संसद के लिए वृंदावन से संत समाज एवं हिंदू धर्मावलंबियों के शामिल होने को लेकर रणनीति भी बनाई गई।
विज्ञापन


रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी पर संत-कथाकारों की बैठक में सनातन बोर्ड गठन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमणमुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण एवं तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट जैसे मुद्दों पर राय रखी गई। सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हिंदू बहुल देश में मुसलमानों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम वक्फ बोर्ड है। वहीं सनातनियों के लिए ‘सनातन बोर्ड’ की जरूरत नहीं समझी गई। अगर वक्फ बोर्ड रहा तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि का अतिक्रमण मुक्त होकर भव्य निर्माण भी होगा। संत गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि अगर सनातनी अभी भी नहीं जागे तो कहीं देर ना हो जाए। वक्फ बोर्ड ने मनमाने ढंग से सनातनियों की जमीनों पर कब्जा किया है। स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि संख्या बल दिखाकर सरकार को सनातन के समर्थन में कानून बनाने पड़ेगें। महंत फूलडोल महाराज ने कहा कि सनातनी एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन बोर्ड के गठन के लिए देश के प्रत्येक राज्य से पीआईएल दायर करनी चाहिए। स्वामी बलरामचार्य ने कहा कि वक्फ बोर्ड को समाप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा में यातायात के सभी प्लान हुए फेल, वाहनों की लगी कतारें...जाम में घंटों लोग फंसे रहे


 सनातनियों के लिए ये स्वर्णिम समय
अध्यक्षता कर रहे नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि सनातनियों के लिए यह जागने और जगाने का स्वर्णिम समय है । पीपाचार्य बलराम बाबा ने कहा कि जब एक बार सनातन बोर्ड के लिए आगे बढ़ गए हैं तब इस पर पीछे नहीं हटना है। सनातन की रक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। गोरे दाऊजी महंत प्रहलाद दास ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सनातनियों के सहयोग से ही सरकार बनी हैं, सनातनियों की मांग माननी ही पड़ेगी। संचालन मृदुलकांत शास्त्री ने किया।


ये भी पढ़ें -   Mathura News: दाऊजी महाराज मंदिर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बोलीं- बड़े भैया के पास आई हूं


वृंदावन के 1000 साधु-संत जाएंगे दिल्ली
धर्म रक्षा संघ के सौरभ गौड़ ने सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 16 नवंबर को सुदामा कुटी, गोरे दाऊजी, हनुमान टेकरी बड़े आश्रमों के अलावा अन्य आश्रमों से भी एक हजार से अधिक साधु-संत दिल्ली जाकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

बैठक में ये संत रहे शामिल
स्वामी सत्यमित्रानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप दास, स्वामी चित्रप्रकाशानंद, स्वामी बलरामाचार्य, महंत देवानंद परमहंस, महंत अतुल कृष्ण दास, महंत दशरथ दास, पदरेणु महाराज, तीर्थ पुरोहित संघ के श्यामसुंदर गौतम, रामविलास चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर, रामजीवन दास शास्त्री आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed