फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If there is a fault during storm or rain, the power of the entire area will not go off

Mathura News: आंधी-बारिश में फॉल्ट होने पर नहीं जाएगी पूरे क्षेत्र की बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
If there is a fault during storm or rain, the power of the entire area will not go off
कदंब विहार कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में टेल सेल यूनिट का कार्य करता विद्युतकर्मी।
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अब ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि आंधी, बारिश के कारण फॉल्ट होने पर पूरे फीडर (क्षेत्र) की सप्लाई बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ट्रांसफाॅर्मर में लगी टेल लेस यूनिट को बंद कर फॉल्ट वाले क्षेत्र की सप्लाई बंद हो जाएगी, जबकि फीडर से संचालित अन्य ट्रांसफाॅर्मरों की विद्युत सप्लाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


हल्की सी बारिश या तेज हवा आने पर विद्युत लाइन में फाॅल्ट हो जाता है। इसके कारण निगम के कर्मचारियों को सब स्टेशन से शटडाउन लेकर फॉल्ट को ठीक करना पड़ता है। इसके कारण फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरी रात क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। इससे निपटने के लिए विद्युत निगम जिले के प्रत्येक ट्रांसफाॅर्मर में टेल लेस यूनिट (लाइन रिप्लेसेबल यूनिट) लगाने का कार्य कर रहा है। शुरुआत में 160, 250, 400, 500 और 630 केवीए क्षमता वाले सभी ट्रांसफॉर्मरों में इसे लगाया जा रहा है। अगले चरण में 100 केवीए से कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि टेल लेस यूनिट एक सुरक्षा प्रणाली है जो ट्रांसफार्मर को नुकसान से बचाती है। इससे गर्मी और बारिश के दिनों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों के फुंकने की संख्या में भी कमी आएगी। टेल-लेस यूनिट को टेल लेस फ्यूज यूनिट भी कहा जाता है। एक आधुनिक विद्युत उपकरण है जो ट्रांसफाॅर्मर और अन्य विद्युत प्रणालियों में सुरक्षा प्रदान करता है। यह पारंपरिक फ्यूज की तुलना में अधिक सुरक्षित, कॉम्पैक्ट और कुशल है। इसके कारण ढीले कनेक्शन और शॉर्ट सर्किट में कमी आएगी। अभी नगरीय क्षेत्र के ट्रांसफाॅर्मरों में टेल सेल यूनिट लगाए जा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन्हें लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टेल लेस यूनिट के यह हैं फायदे
यह यूनिट आकार में छोटी होती है। प्लग-एंड-प्ले डिजाइन के कारण इसे स्थापित करना आसान है। इससे श्रम लागत कम आती है। ट्रांसफाॅर्मर में आसानी से लगाया जा सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों से बनी होती है। यह यूनिट मजबूत और टिकाऊ होती है, जो लंबे समय तक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। टेल-लेस यूनिट ट्रांसफाॅर्मर को ओवरलोड या फॉल्ट से बचाने में मदद करती है।




घरों में होने वाले फॉल्ट भी आसानी से होंगे ठीक
टेल लेस यूनिट लगे होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों में होने वाले फाॅल्ट को ठीक करने में भी काफी सहूलियत होगी। ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत सप्लाई बंद कर फाॅल्ट को ठीक किया जा सकेगा। इसके लिए पूरे फीडर को बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed