{"_id":"652429f4bf1b4f5fa00add5d","slug":"idols-made-in-vrindavan-will-be-worshiped-in-canada-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कनाडा में पूजी जाएंगी वृंदावन में बनीं मूर्तियां, लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कनाडा में पूजी जाएंगी वृंदावन में बनीं मूर्तियां, लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार
Mon, 09 Oct 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:40 PM IST
सार
वृंदावन में बनीं मूर्तियां कनाडा में पूजी जाएंगी। नवरात्र पर्व को देखते हुए यहां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
देवियों की प्रतिमाएं
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन सहित देश-विदेशों में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कनाडा के टोरंटो स्थित योगा सेंटर में तीन देवियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। यह मूर्तियां वृंदावन में मूर्तिकार द्वारा तैयार की जा रही हैं। इन्हें 11 अक्तूबर को वृंदावन से दिल्ली के तुगलकाबाद पोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वहां से समुद्र के रास्ते इन्हें कनाडा भेजा जाएगा। कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली सेंट्रियां ने सनातन धर्म अपनाने के बाद योगा सेंटर की स्थापना की है। जिसमें आगामी नवरात्र के अवसर पर वह मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियां स्थापित कर पूजन करेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
दो माह पहले वृंदावन आई सेंट्रियां ने मूर्तिकार ईशान आचार्य को नव दुर्गा में तीन देवियों की मूर्ति बनाकर देने को कहा था। फाइबर ग्लास की आदमकद मूर्तियां दो दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाएंगी। 11 अक्टूबर को इन्हें दिल्ली के तुगलकाबाद पोर्ट भेजेंगे। यहां से गुजरात होकर समुद्र के रास्ते यह कनाडा पहुंचेंगी।
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
मूर्तिकार ईशान आचार्य ने बताया कि मूर्तियां पांच से छह फीट की है। फाइबर ग्लास की यह मूर्तियां बुधवार तक बनकर तैयार हो जाएंगी। भगवान राधा़-कृष्ण, ब्रह्मा और भगवान विष्णु की शेष शैय्या पर विराजमान मूर्ति भी विदेशी महिला भक्त के लिए बनाकर कनाडा भेजी जाएगी।