फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Idol of Narad Ji found in Narad Kund located on Parikrama Marg in Mathura

स्वप्न में आए नारदजी: बोले-मैं दलदल में फंसा हूं, मुझे निकालो; ढूंढा तो मिली मूर्ति, जयकारों से गूंज उठा परिसर

Sun, 28 May 2023 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 08:35 PM IST
सार

एक भक्त के स्वप्न में नारदजी आए। उन्होंने कहा कि मैं दलदल में फंसा हूं, मुझे बाहर निकालो। लोगों ने वहां ढूंढा तो एक मूर्ति मिली। इसके बाद पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
 

विज्ञापन
Idol of Narad Ji found in Narad Kund located on Parikrama Marg in Mathura
स्वप्न में आए नारदजी: बोले-मैं दलदल में फंसा हूं, मुझे निकालो; ढूंढा तो मिली मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड में रविवार को नारदजी की मूर्ति मिली। यह बात जल्दी ही क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर एक जगह स्थापित कर दिया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। नारदजी की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन

लोगों ने शुरू की पूजा-अर्चना

मामला सुरीर कोतवाली क्षेत्र के डडीसरा ग्राम पंचायत का है। यहां नारद कुंड नाम से एक जलाशय स्थित है। रविवार को कुंड की तरफ गए लोगों को यहां नारदजी की प्रतिमा मिली। यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। प्रतिमा देखने के लिए लोगों में कौतूहल व्याप्त हो गया। वह मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने प्रतिमा को एक जगह स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू कर दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बेटे ने माता-पिता की गोली मारकर हत्या की, डर से दूसरे जिले में रहते थे, खेत के पट्टे का पैसा लेने गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

Idol of Narad Ji found in Narad Kund located on Parikrama Marg in Mathura
मान्यता है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड के आसपास नारदजी भ्रमण किया करते थे - फोटो : अमर उजाला

पातालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन करते हैं पूजा

यहां मान्यता है कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड के आसपास नारदजी भ्रमण किया करते थे। इसकी महत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुंड का सौंदर्यीकरण करवाकर इसे भव्य रूप दिया है। गांव निवासी हुकम सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन नारद कुंड के समीप स्थित पातालेश्वर मंदिर में पूजा के लिए आते हैं।  

स्वप्न में बोले थे जलकुंभी में फंसा हुआ हूं

कुछ दिन पहले नारदजी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि मैं नारद कुंड में उपजी जलकुंभी के बीच दलदल में फंसा हुआ हूं। मुझे बाहर निकालो। इसके बाद मैं भूल गया। शनिवार की रात को फिर वही स्वप्न आया। ऐसे में मैंने रविवार की सुबह करीब नौ बजे यह जानकारी ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ेंः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,

लोग करने लगे जय जयकार

इस ग्रामीणों ने उस जगह पर तलाशी करने की योजना बनाई। इसके बाद स्वप्न के आधार नारद कुंड में जलकुंभी के आसपास लोग कूद पड़े और तलाश करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जलकुंभी के बीच फंसी एक मूर्ति ग्रामीणों के हाथ लगी। उन लोगों ने उसे बाहर निकाला। मूर्ति नारद जी की ही थी। इसके बाद लोग नारद जी की जय जयकार करने लगे। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने मूर्ति मिलने की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed