फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man jumped into burning pyre and died due to Saddened by death of friend in Firozabad

ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया, दर्दनाक मौत

Sun, 28 May 2023 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 04:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों 30 वर्षों से गहरे मित्र थे और मंडली में ढोलक-मजीरा बजाते थे। 
 

विज्ञापन
young man jumped into burning pyre and died due to Saddened by death of friend in Firozabad
जलती चिता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्ती में बड़ी-बड़ी कसमें खाने की बातें करते तो आपने बहुत लोगों को सुना होगा। लेकिन, सच में कोई मरते दम तक दोस्ती निभाएगा ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दोस्ती का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सामने आया है। यहां कैंसर से युवक की मौत हुई तो यह सदमा उसके दोस्त को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह भी जलती चिता में कूद गया और लेट गया। इससे उसकी मौत हो गई। और इस तरह 30 वर्ष पुरानी दोस्ती का अंत हो गया।

विज्ञापन


मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के मढैया नादिया और गढिया पंचवटी गांव का है। यहां के रहने वाले अशोक और गौरव में गहरी मित्रता थी। उनकी यह दोस्ती 30 वर्षों से चला आ रही थी। दोनों दोस्त विभिन्न कार्यक्रमों में साथ में काम करने जाते थे। एक ढोलक बजाता तो दूसरा मजीरा। दोनों के सुर किसी भी कार्यक्रम में शमां बांध देते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Refinery Accident: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने टाउनशिप के आसपास की घेराबंदी,

विज्ञापन
विज्ञापन

नियती को कुछ और ही मंजूर था

सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच अशोक को कैंसर की बीमारी हो गई। इससे वह काम पर कम जाने लगा। अशोक के बिना गौरव का भी मन न लगता। गौरव ज्यादातर समय अशोक के साथ बिताने लगा। वह उसे हिम्मत बंधाता। अक्सर कहता कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। लेकिन, शायद नियती को कुछ और ही मंजूर था। 

चिता के पास गुमशुम बैठा था

शनिवार को अशोक जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गौरव को मिली। वह सदमे में चला गया। वह बिल्कुल शांत हो गया और दोस्त को अंतिम बार देखने पहुंचा। अंतिम संस्कार के लिए भी वह अन्त्येष्टि स्थल गया। वहां वह चिता के पास ही गुमशुम सा बैठा था। 

यह भी पढ़ेंः- शपथ ग्रहण समारोह: राजनीतिक गतिरोध आया सामने, एक सभासद के साथ चेयरमैन ने ली शपथ, अन्य

जलती चिता में लेट गया गौरव

चिता जलने लगी तो धीरे-धीरे करके लोग लौटने लगे। एक-एक करके गांव के लोग, रिश्तेदार, परिवार के लोग वहां से घर को जाने लगे। लेकिन गौरव वहीं चिता के पास शांत बैठा था। शायद वह दोस्त की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका था। अचानक वह उठा और चिता में छलांग लगा दी। वह जलती चिता में जिंदा ही लेट गया। 

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। लोग भागकर पहुंचे लेकिन आग की लपटें काफी तेज थीं। लोगों ने पास में पड़े अर्थी के बांस की मदद से गौरव को बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। लोग उसे लेकर तत्काल अस्पताल के लिए भागे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौरव ने दम तोड़ दिया। अपने जिगरी दोस्त के साथ वह भी इस दुनिया को अलविदा को कह चुका था। अब बस लोगों के जुबान पर हैं तो दोनों दोस्तों की कहानियां। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से

अशोक को पांच बेटियां हैं

गौरव के भाई कमल सिंह ने बताया कि मढैया नादिया निवासी अशोक, ढोलक बजाने का शौकीन था। जबकि, गौरव, मजीरा बजाता था। दोनों दोस्त मंडली में साथ जाते थे। ढोलक और मंजीरा बजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा देते थे। दोनों दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक दोस्त की चिता ठंडी हो गई, लेकिन दूसरे की देर रात जली। बताया कि अशोक को पांच बेटियां हैं। उसने एक की शादी कर दी थी। बाकी चार अभी पढ़ाई रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed