फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hurt by not having children, married woman hangs herself, dies

संतान न होने का दर्द: शादी के 13 साल बाद भी न भर सकी गोद, विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम; मची चीत्कार

Thu, 09 Jan 2025 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 02:52 PM IST
सार

शादी के 13 साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ, तो आहत विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Hurt by not having children, married woman hangs herself, dies
मथुरा। महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने महिला को फंदे से लटका देखा तो होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मायके वालों को सूचना दे दी है। शादी के 13 वर्ष बाद भी संतान न होने से आहत विवाहित के आत्महत्या करने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन


भरतपुर जिले की रहने वाली पारुल सैनी की वर्ष 2011 में गोविंद नगर थाना क्षेत्र में किशोरी नगर निवासी राकेश सैनी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से पारुल के कोई संतान नहीं हुई। उन्होंने काफी समय तक वैद्य और महिला डॉक्टरों से भी उपचार कराया, लेकिन प्रयास विफल रहा। संतान न होने पर दंपती में विवाद भी होता था। इसी बीच मंगलवार रात को पारुल ने कमरे में जाकर पंखे के कुंडे से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि प्रथमदृष्टया सामने आया है कि संतान नहीं होने के कारण पति से आए दिन झगड़ा होता था। इसी बात से आहत होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी है। उन्होंने बताया मामले में शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed