{"_id":"6af42b66f79d89e7810f7eed","slug":"huge-crowds-of-devotees-thronged-banke-bihari-temple-on-bhai-dooj-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार; देखें वीडियो
Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:21 PM IST
सार
भाई दूज पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भारी भीड़ के चलते पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। रस्सियों के सहारे श्रद्धालुओं को रोक-रोककर भीड़ को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाई दूज के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों और गलियों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिवाली के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं के उत्साह और संख्या में कोई कमी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कार्तिक मास के पावन महीने और त्योहारों की शृंखला के चलते वृंदावन में लगातार भीड़ बढ़ रही है। मंदिर की गलियों और मुख्य चौक में भीड़ का दबाव नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोक-रोककर सुरक्षा घेरे और रस्सियों की मदद से चरणबद्ध तरीके से मंदिर की ओर रवाना किया, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास का विशेष महत्व होने और त्योहारों की लगातार छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पूरे कार्तिक माह में मंदिर में भक्तों की ऐसी ही भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए व्यापक व पुख्ता इंतजाम किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से लगातार भीड़ नियंत्रण पर नजर रखी जा रही है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभता से दर्शन प्राप्त हो सकें।