फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   How to fill out the SIR form... Learn the process.

Mathura News: कैसे भरें एसआईआर फॉर्म...जानें प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
How to fill out the SIR form... Learn the process.
मथुरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशासन लगातार सख्त है। ठीक से गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया लोगों को समझाने के लिए अधिकारी लगातार बीएलओ को कह रहे हैं। साथ ही शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित करने की हिदायत दी जा रही है। हालांकि भौतिक के साथ-साथ लोग ऑनलाइन माध्यम से भी एसआईआर फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए कुछ बिंदुओं को जानना जरूरी है।
विज्ञापन


-
-ऑनलाइन भी भर सकते हैं गणना प्रपत्र
एडीएम एफआर डॉक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि लोग मतदाता पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं, वह रसीद बीएलओ को जमा करा सकते हैं। ये तरीका सबसे आसान है।
विज्ञापन

-
-यह है फार्म भरने का तरीका
-पहले कॉलम में जन्मतिथि भरें, दूसरे कॉलम में वोटर संख्या को भरें। तीसरे कॉलम में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। चौथे कॉलम में वोटर के पिता का नाम भरें। पांचवे कॉलम में वोटर के पिता की वोटर संख्या भरें। छठे कॉलम में वोटर की मां का नाम दर्ज करें। सातवें कॉलम में वोटर की मां की वोटर संख्या लिखे। आठवें कॉलम में वोटर के पति या पत्नी का नाम दर्ज करें। नौवें कॉलम में वोटर की पत्नी, पति की वोटर संख्या भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-ये दस्तावेज लगेंगे
एडीएम ने यह भी बताया कि नए मतदाता फॉर्म 6 से नाम जोड़ सकते हैं, फॉर्म 7 से हटा सकते हैं और फॉर्म 8 से गलतियां सुधार सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए पासपोर्ट, शिक्षा प्रमाण पत्र जैसे 12 दस्तावेजों का विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed