फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Horses danced to the beats of DJ in the procession

Mathura News: शोभायात्रा में डीजे की थाप पर घोड़ियों ने किया नृत्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Horses danced to the beats of DJ in the procession
मथुरा। बरसाना में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा में चलते राजपूत समाज के लोग। - फोटो : mathura
बरसाना (मथुरा)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बरसाना में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें डीजे की थाप पर घोड़ियों ने नृत्य किया। शोभायात्रा से पहले राजपूत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किया। वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती पर कस्बे के चतुर्भुजी आश्रम से महाराणा प्रताप की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। राजपूत समाज के लोग सिर पर साफा बांधकर तथा हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। वहीं घोड़ियों द्वारा डीजे की धुन पर नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा चतुर्भुजी आश्रम से बांस मोहल्ला, मेन बाजार, टांटिया मोहल्ला, रंगीली गली, सुदामा चौक आदि क्षेत्रों से होते हुए नए बस स्टैंड पर पंहुची। विनोद बाबा के कृपा पात्र संत पंडित बाबा, गोरक्षक संत चंद्रशेखर दास, संजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह, नरेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, ठाकुर मूलचंद छौंकर, पोहप सिंह लंबरदार, राजेंद्र चेयरमैन, संजय प्रधान जिला पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बंदी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनाई
बलदेव। ग्राम पंचायत बंदी में ग्रामवासियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। सभी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। महिलाओं ने फूलों की बारिश कर जगह-जगह स्वागत किया। मानवेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन है। ठाकुर नवदीप सिंह, बंटी ठाकुर, मुकेश सिंह, अमन ठाकुर, तेजू ठाकुर, प्रदीप सिंह, गणेश सिंह, भोला ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed