{"_id":"616d902a0e03fd4b6f3d5757","slug":"honored-the-bravehearts-of-the-indian-army-who-ran-from-gwalior-to-delhi-mathura-news-mtr507150919","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर से दिल्ली तक दौड़ने वाले भारतीय सेना के जांबाजों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर से दिल्ली तक दौड़ने वाले भारतीय सेना के जांबाजों को किया सम्मानित
विज्ञापन
छटीकरा। महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर से दिल्ली तक दौड़ने वाले भारतीय सेना के जांबाजों का गांव छटीकरा में अभिनंदन किया गया। सैन्य अधिकारियों का तिरंगा फहरा कर स्वागत किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सेना मुख्यालय द्वारा संयुक्त भारतीय सेना की एक दौड़ आयोजित की जा रही है। 350 किमी की यह दौड़ ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 21 अक्तूबर को पहुंचेगी। दौड़ भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 15 अक्तूबर, 1858 को हुए बलिदान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा 21 अक्तूबर, 1943 को स्वतंत्र भारत की पहली सरकार के गठन की घोषणा के पुण्य-स्मरण के उपलक्ष्य में की जा रही है।
जिले के लिए गर्व, गौरव की बात है कि मथुरा के पालीडूंगरा के लेफ्टीनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल भी इस दौड़ में भाग ले रहे हैं। गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, महीपाल प्रधान, राधारमण, बिजेंद्र सिंह पहलवान, महावीर सिंह पहलवान, कन्हैया जिला पंचायत सदस्य, मदन सिंह कुशवाहा, लीला सिंह, जनक सिंह, विनोद सिंह फौजी, महेश फौजी, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।