फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   home tax water tax

एक करोड़ के बकाएदारों पर निगम ने बनाया दबाव

Thu, 16 Jan 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
home tax  water tax
मथुरा। गृहकर और जलकर का बकाया नहीं दे रहे लोगों पर नगर निगम ने दबाव बढ़ा दिया है। निगम ने ऐसे टॉप 60 बकाएदारों को सूचीबद्ध किया है जिन पर 50 हजार से अधिक का बकाया है। सभी बकाएदारों पर करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि बकाया है। नोटिस के सात दिन बाद भी केवल आधा दर्जन बकाएदार ही धनराशि जमा करने के लिए आए हैं। बाकी बकाएदारों के खिलाफ निगम जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के समय से ही नगरनिगम की करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि बकाएदारों पर लंबित चल रही है। नोटिस और चेतावनी के बाद भी गृहकर-जलकर जमा नहीं किया। निगम ने दो सप्ताह पूर्व 50 हजार के ऊपर के सभी 60 बकाएदारों की सूची तैयार कर इन्हें नोटिस भेज दिया। नोटिस मेें चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिन के अंदर बकाया धनराशि जमा नहीं की तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सात स्थानों पर लगवाए होर्डिंग
निगम ने इन सभी बकाएदारों की सूची होर्डिंग बनवाकर मथुरा तथा वृंदावन के सात चौराहों पर लगवा दी है। इनमें कुछ होर्डिंग वृंदावन जोन में भी लगवाई हैं। होर्डिंग लगवाने के बाद भी केवल आधा दर्जन बकाएदारों ने निगम में आकर बकाए की धनराशि जमा कराने के लिए संपर्क किया। जानकारी रहे बकाएदारों में से पांच बकाएदार वृंदावन जोन क्षेत्र के भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़े बकाएदार पर सात लाख से अधिक धनराशि
निगम के गृृहकर जलकल के सबसे बड़े बकाएदार पर 7 लाख 39 हजार की धनराशि बकाया है, जबकि उसके बाद जो बकाएदार हैं उन पर 6 लाख 5 लाख की धनराशि है।
जल्द ही होगी कुर्की की कार्रवाई
जितने बकाएदार हैं और जिन्होंने नोटिस के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं कराई है उनके खिलाफ जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed