फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi of colors in Banke Bihari temple from today

बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Holi of colors in Banke Bihari temple from today
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज सोमवार को रंगभरनी एकादशी से जगमोहन में स्वेत पोशाक धारण कर, रजत सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों संग होली खेलेंगे। इस परंपरा के बाद मंदिर में रंग वाली होली का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है। सेवायत सबसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से स्वेत वस्त्र धारण किए हुए ठाकुरजी के ऊपर रंग डालते हैं, इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जाती है। यह होली रंगभरनी एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा की शाम तक होती है।
विज्ञापन

मंदिर सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि धूलैड़ी वाले दिन ठाकुरजी भक्तों पर रंग नहीं डालते बल्कि स्वर्ण सिंघासन पर गुलाबी पोशाक पहनकर राजा बनकर बैठते हैं और अपने भक्तों को होली खेलते देखते हैं। इसी दिन सुबह मंदिर के सेवायतों के द्वारा क्षेत्र में चौपाई (भ्रमण) निकाली जाती है। समाज गायन के साथ बधाई गीत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में भी होगा टेसू के रंगों का प्रयोग
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के साथ ही राधावल्लभ, राधादामोदर, राधाश्याम सुंदर, राधारमण मंदिर, राधा गोपीनाथ, राधासेनह बिहारी, मदन मोहन मंदिर, यशोदानंदन धाम, गोदाहरिदेव दिव्य देश आदि मंदिरों में टेसू के रंगों का प्रयोग होगा।
होलीपर्व के दौरान ठाकुरजी को चाट, जलेबी, ठंडाई का विशेष भोग अवश्य लगाया जाता है। इसके अलावा पकौड़ी, दालपकौड़ी, दहीबड़ा, गुजिया, सोंठ बड़ा गुजिया, पानी की टिकिया, सोंठ-दही-चटनी की टिकिया, खाजा, समोसा, आलूगोला आदि बिहारीजी को अर्पित किए जाते हैं। इनके संग केसर, बादाम, काजू, पिस्ता, पोस्त, खरबूजाबीज, सौंफ, कालीमिर्च, गुलकंद, दूध मिश्रित ठंडाई भगवान को भोग धराई जाती है।

रंगीली होली शोभायात्रा निकलेगी आज
रंगभरनी एकादशी पर्व पर प्रतिवर्ष राधावल्लभ मंदिर से निकाली जाने वाली परंपरागत प्रिया प्रियतम की रंगीली होली शोभायात्रा मंदिर से 14 मार्च को अपराह्न एक बजे से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में प्रिया प्रियतम के सुसज्जित रथ पर सवार होकर भक्तों संग होली खेलने के लिए नगर का भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed