{"_id":"571f7f904f1c1b350da91a1c","slug":"heritage-city-development-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्राम घाट से कंस किला के बीच बनेगा ‘लक्ष्मण झूला’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्राम घाट से कंस किला के बीच बनेगा ‘लक्ष्मण झूला’
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक नगरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला के पैटर्न पर कान्हा की नगरी में भी यमुना पर तारों का पुल बनाने की योजना को अब साकार करने की तैयारी शुरू हो गई है। हेरिटेज सिटी की बैठक में आए प्रस्ताव पर डीएम ने सहमति जाता दी है। ये पुल विश्रामघाट से कंस किला के बीच बनाए जाने की संभावना है। 27 अप्रैल को डीएम राजेश कुमार इसके लिए स्थल का मुआयना करेंगे।
ऋषिकेश में गंगा पर स्थित लक्ष्मण झूला की भांति मथुरा में भी यमुना पर इसे बनाए जाने का प्रस्ताव बहुत पुराना है। केंद्र सरकार ने जब इस धार्मिक नगरी को हेरिटेज सिटी की लिस्ट में शामिल किया तो इस संबंध में उम्मीद और बढ़ी, लेकिन यमुना पर पुलनुमा झूले का प्रस्ताव योजना का हिस्सा नहीं बन सका।
पिछले दिनों जब हेरिटेज सिटी की बैठक सीडीओ मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यह प्रस्ताव दोहराया।
विज्ञापन
डीएम राजेश कुमार ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
हेरिटेज सिटी की डीपीआर बना रही अहमदाबाद की कंपनी ने डीएम के निर्देश पर इसकी डीपीआर पर काम करना भी शुरू कर दिया है। डीएम राजेश कुमार बुधवार को संबंधित अफसरों के साथ यमुना पर इस पुलनुमा झूले के लिए स्थल का चयन करेंगे। इसके लिए वह यमुनापार भी जाएंगे, जहां विश्रामघाट से कंस किला के बीच बनने वाले इस पुल के साथ पार्किंग के लिए भी स्थान देखेंगे।
हेरिटेज सिटी योजना में प्रस्तावित कार्यों के अलावा ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला के पैटर्न पर मथुरा में यमुना पर पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। बुधवार को अन्य अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने जाऊंगा।
-राजेश कुमार, डीएम मथुरा