फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hemamalini tell about amma

हेमामालिनी से मथुरा के बारे में पूछती थीं अम्मा

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
hemamalini tell about amma
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : PTI
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने सांसद हेमामालिनी से कई दफा मथुरा के मंदिरों के संबंध में जानकारी की थी। वृंदावन की लोकेशन भी पूछी थी। यहां की संस्कृति और कल्चर के बारे में भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। अभी 26 नवंबर को सांसद जब मथुरा आईं थीं तब इसका जिक्र भी उन्होंने किया था।
विज्ञापन


दरअसल सांसद हेमामालिनी भी तमिलनाडु की ही रहने वाली हैं। जयललिता और हेमामालिनी ने एक साथ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जयललिता ने साउथ फिल्मों से अपना कैरियर बनाया जबकि हेमामालिनी हिंदी सिनेमा की स्टार बनी रहीं। जयललिता ने 1982 से अपनी सियासी पारी शुरू कर दी थी, लेकिन बताया जाता है कि जयललिता और हेमामालिनी के जो रिश्ते थे वह बने रहे। उनका ट्विटर एकाउंट भी इस बात की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन


हेमामालिनी का सांसद बनने से पहले भी मथुरा आनाजाना लगा रहा था लिहाजा जब भी जयललिता से मुलाकात होती तो मथुरा का जिक्र हो ही जाता था। बताया जाता है कि सांसद ने एक बार जयललिता को मथुरा आने का न्योता भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हेमामालिनी 2014 में मथुरा लोकसभा से इलेक्शन जीतकर सांसद चुनी गईं तो जयललिता ने उन्हें बधाई भी दी थी। सियासी पारी की शुरुआत करने के लिए मुबारकबाद दी थी। भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि पिछले दिनों जब सांसद मथुरा आई थीं तब उन्होंने जयललिता की सेहत के बारे में चर्चा की थी।

जयललिता के निधन से मैं बहुत दुखी हूं : हेमा
सांसद हेमामालिनी ने ट्वीट कर कहा है कि वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से बहुत दुखी हैं। वह एक मजबूत लीडर थीं। उनके भीतर जबरदस्त इच्छा शक्ति थी। उन्होंने राजनीति में खुद को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया था। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

अपने प्रशंसकों से कहा था कि दुआएं मांगो
सांसद हेममालिनी जयललिता की सेहत के लिए चिंतित थीं। वह लगातार ट्वीट कर अपने प्रशंसकों से जयललिता की अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगने को कह रही थीं। साथ ही कहा था कि वह विजयी होकर लौटेंगी। हर संकट का मुकाबला करने की क्षमता है उनके भीतर। हम लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


मथुरा में रह रहे चेन्नई के लोग भी दुख में
जयललिता के निधन से मथुरा में रह रहे चेन्नई के लोग भी दुख में हैं। कृष्णा नगर निवासी अजय कांत गर्ग की ससुराल चेन्नई में है। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने जब से जयललिता के निधन की खबर सुनी तभी से वह बेचैन हैं। लक्ष्मी ने बताया कि जयललिता ने विकास के बहुत काम कराए हैं। हर गरीब आदमी की मदद करती थीं वह। लाल दरवाजा निवासी पार्वती अग्रवाल भी चेन्नई की ही रहने वाली हैं। पार्वती का कहना है कि जयललिता ने पिछड़े तमिलनाडु का नक्शा ही बदल दिया था। विकास के बहुत काम कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed