{"_id":"5eba934b8ebc3e905528df65","slug":"hemamalini-mp-mathura-mathura-news-agr441484191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तक पहुंचा छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट एरिया में इलाज न मिलने का मुददा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तक पहुंचा छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट एरिया में इलाज न मिलने का मुददा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने लॉकडाउन के दौरान मथुरा के छावनी क्षेत्र के साथ हॉटस्पॉट एरिया के मरीजों को उपचार न मिलने की पीड़ा मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाई है। इसमें उन्होंने जिला और निजी चिकित्सालयों में उपचार के अभाव में पिछले दिनों गर्भस्थ शिशु की मौत का हवाला भी दिया है।
सांसद हेमामालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कहा है कि जनपद मथुरा के अंतर्गत एक विकट समस्या की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं। जनपद के छावनी और हॉटस्पॉट एरिया के निवासियों को स्थानीय हॉस्पिटल व डॉक्टर स्थानीय प्रशासन के आदेशों के बावजूद इलाज नहीं कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में इलाज सुविधाओं का अत्यधिक अभाव है। विगत दिनों छावनी एरिया की गर्भवती महिला रीना, सीएमओ मथुरा के लिखित आदेश के बावजूद स्थानीय डॉक्टर द्वारा उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया। इस स्थिति में उचित इलाज के बिना उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई। यह अत्यधिक सोचनीय बात है और संबंधित विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। हॉटस्पॉट व छावनी एरिया के निवासी जो कि कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं का उचित व शीघ्र इलाज होना आवश्यक है।